फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The work of building a taxi stand has come to a standstill...people are getting worried.

Sant Kabir Nagar News: टैक्सी स्टैंड बनाने का कार्य ठप... परेशान हो रहे हैं लोग

Sat, 21 Sep 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The work of building a taxi stand has come to a standstill...people are getting worried.
- शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए शुरू हुआ था कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए नई तहसील के पास स्टैंड बनाने को लेकर कार्य शुरू कराया गया, लेकिन गिट्टी डालने के बाद काम ठप हो गया। जिससे योजना अधर में लटकी हुई है। साथ ही लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
खलीलाबाद शहर में जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है। इसको देखते हुए प्रशासन ने मेंहदावल रोड पर नई तहसील के पास वाहन स्टैंड बनाने की पहल की। यहां काम भी शुरू कराया गया। मिट्टी डालने का भी कार्य हुआ,लेकिन वर्तमान में कार्य ठप हो गया है। जिसके कारण कलक्ट्रेट, तहसील और ब्लॉक पर आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह है कि इस एरिया में कहीं पर भी वाहन स्टैंड नहीं है। ऐसे में लोग वाहन कहां खड़ा करें, यह समस्या बनी हुई है। शहर के निवासी राधेश्याम, कपिलदेव आदि ने कहा कि यदि वाहन स्टैंड बन जाए तो लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकती है। साथ ही शहर में जाम की समस्या से भी लोगाें को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नई तहसील के पास वाहन स्टैंड बनाने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अब वहां परिवहन निगम की बसों का ठहराव होगा। वाहन स्टैंड के लिए दूसरी जगह देखी गई है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed