फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The woman lost ten thousand rupees due to greed

लालच में फंस कर महिला ने गंवाए दस हजार रुपये

Sat, 09 Jul 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The woman lost ten thousand rupees due to greed
लालच में फंस कर महिला ने गंवाए दस हजार रुपये
विज्ञापन

महिला को कागज की गड्डी थमाकर भाग निकला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दस दिन पहले बैंक में रकम जमा करने गई एक महिला को लालच में फंस कर दस हजार रुपये गंवा बैठी। जालसाज ने महिला को एक लाख रुपये बताकर कागज की गड्डी थमा दिया। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया।
देवरिया घाट निवासी कमलावती पत्नी रूपचंद्र का आरोप है कि वह 28 जून 2022 को पंजाब नेशनल बैक सेमरियावां में रकम जमा करने गई थी। उसी दौरान दो व्यक्ति आए। एक व्यक्ति ने उससे फुटकर पैसे मांगे। उसके पास दस हजार रुपये थे। उसने एक लाख रुपये बताकर गड्डी थमा दिया और उसे विश्वास में लेकर उसका दस हजार रुपये लेकर चला गया।
विज्ञापन

वापस आकर उसमें से पैसा देने की बात कही ,लेकिन लौट कर नहीं आया। वह व्यक्ति दिव्यांग था। इंतजार के बाद जब महिला ने गड्डी खोली तो वह कागज का टुकड़ा था। आरोप है कि जालसाज ने धोखाधड़ी करके उसके दस हजार रुपये ले लिया और चला गया। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed