{"_id":"693340c656faf66fa30ffe1e","slug":"the-woman-died-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142360-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Sat, 06 Dec 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के दिकतौली गांव में बृहस्पतिवार को महिला की तबीयत खराब हो गई। ससुराल वाले जिला अस्पताल से बीआरडी काॅलेज गोरखपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धनघटा थाना क्षेत्र के रामपुर छितौनी निवासी विजय कुमार की बेटी खुशबू का विवाह वर्ष 2022 में महुली क्षेत्र के दितौली गांव के हरिकेश के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। ससुराली उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, रास्ते में ही खुशबू की मौत हो गई। शव लेकर दिकतौली पहुंचे। सूचना जब मृतका की मां उषा देवी और पिता विजय को हुई तो वे गांव के लोगों के साथ पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।