{"_id":"696d3458c002ec3024011273","slug":"the-woman-denied-the-allegations-against-the-head-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-144613-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रधान पर लगाए गए आरोप से मुकरी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रधान पर लगाए गए आरोप से मुकरी महिला
Mon, 19 Jan 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार की ग्राम पंचायत उमरिया बाजार की महिला ने पहले प्रधान और उनके पति पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। लेकिन, शनिवार को वह अपने आरोप से मुकर गई और बीडीओ को दिए शपथ पत्र में आरोप को निराधार बताया है।
महिला रीता देवी पत्नी स्वर्गीय अनिल का कहना है कि उसको मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। गांव के कुछ लोगों ने उसको बहला-फुसलाकर कहा कि प्रधान और उनके पति पर 10,000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र डीएम के वहां दे दो तो तुमको आवासीय पट्टा मिल जाएगा। महिला का कहना है कि लोगों के बहकावे में आकर उसने प्रार्थना पत्र दे दिया। महिला का कहना है कि प्रधान और उनके पति पर लगाया गया आरोप झूठा है। महिला ने शनिवार को बीडीओ को शपथ पत्र देकर उसकी शिकायत को गलत माने जाने के लिए कहा है। संवाद