{"_id":"680bd0691855d5e61107375e","slug":"the-weather-is-harsh-the-sun-is-scorching-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-131687-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मौसम तल्ख, झुलसा रही चिलचिलाती धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मौसम तल्ख, झुलसा रही चिलचिलाती धूप
Fri, 25 Apr 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को स्कूल से लौटते समय तेज धूप से बचने का प्रयास करती छात्राएं-
संतकबीरनगर। मौसम का तेवर तल्ख बना हुआ है, हालांकि तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, लेकिन लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे है। इस बीच पछुआ हवाओं ने भी मुसीबत बढ़ा दी है। कारण यह है कि तेज हवा के कारण धूल उड़ रही है, जिससे लोगों के सफर में भी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, लेकिन अब भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसके कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है।
सुबह से ही तेज धूप और लू चलने से लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से बाहर निकलने वह लोग मुंह पर गमछा बांधकर आए।
विज्ञापन
धूप के कारण लोग छांव की तलाश में लगे रहे। दो पहिया वाहन से चलने वाले गर्म हवा से परेशान रहे। इसके साथ ही पछुआ हवा चलने से सड़क पर उड़ रही धूल में सफर में मुश्किल पैदा कर रही है। यही नहीं परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने जाने वाले बच्चे दोपहर में छुट्टी होने के बाद काफी परेशान नजर आए। शहर के निवासी मुकेश कुमार, प्रदीप आदि ने कहा कि गर्मी से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।