फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The weather changed its mood... the speed of vehicles slowed down on the highway due to fog.

Sant Kabir Nagar News: माैसम का बदला मिजाज... कोहरे से हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

Thu, 14 Nov 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 14 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
The weather changed its mood... the speed of vehicles slowed down on the highway due to fog.
संतकबीरनगर। ठंड और कोहरे का असर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को घने कोहरे के कारण हाईवे समेत विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन एक दूसरे के पीछे लगकर किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों की सांसे अटकी रहीं। दूसरी तरफ ठंड में इजाफा हो गया है। लोग ऊनी कपड़े पहनने लगे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के साथ ही कोहरे का व्यापक असर दिखने लगा है। सुबह के समय काफी घना काेहरा छाने से वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। वाहन चालक एक-दूसरे के पीछे चलकर किसी तरह सफर पूरा किया। यात्रा के दौरान यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन

कारण यह कि 100 मीटर की दूर तक साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसके साथ ही ठंड का भी असर दिखने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
कोहरा शुरू, मार्गों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं : सुबह से घना कोहरा छा रहा है। इसके बाद भी हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो सके हैं। हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट बने हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी है। इसके साथ ही संकेतक और रेडियम लगाने का कार्य भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed