{"_id":"69d55a5c051697ef2a0869c3","slug":"the-vishnu-mahayagya-concludes-with-a-havan-and-community-feast-khalilabad-news-c-205-1-ksh1030-157652-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हवन-भंडारे के साथ विष्णु महायज्ञ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हवन-भंडारे के साथ विष्णु महायज्ञ संपन्न
Wed, 08 Apr 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे के ठूठी गांव में विष्णु महायज्ञ का मंगलवार को विधि-विधान के साथ हवन एवं भंडारे के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों ने हवन पूजन संपन्न कराया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
महायज्ञ के समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में दूर-दराज से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्वयंसेवक भी पूरे समय सक्रिय रहे। समापन के साथ ही श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
इस दौरान आयोजक रोशन यादव,अंकुश जायसवाल,अंकित, रमेश,हरिओम आदि मौजूद रहे।