{"_id":"68ea9e5154db486eda0f0667","slug":"the-villagers-were-devastated-by-the-incomplete-bridge-and-protested-for-its-early-completion-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139680-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अधूरे पुल ने तोड़ा ग्रामीणों का धैर्य जल्द बनवाने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अधूरे पुल ने तोड़ा ग्रामीणों का धैर्य जल्द बनवाने के लिए किया प्रदर्शन
Sat, 11 Oct 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुल निर्माण बन्द होने से प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण । स्रोत - ग्रामाीण
संवाद न्यूज एजेंसी सांथा बाजार। सांथा विकास क्षेत्र के सियरहवां घाट में बुद्धा नाला पर बन रहे पक्के पुल का निर्माण कार्य लगभग तीन माह से बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन से मांग की कि पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के गोपालपुर सियरहवा घाट के बुद्धा नाला पर बीते वर्ष 2019-20 में पुल निर्माण के लिए शासन से चार करोड़ 51 लाख रुपये मंजूर हुए। लोक निर्माण विभाग को कार्यदाई संस्था नामित किया गया। काफी आंदोलन के बाद लगभग चार वर्ष पूर्व पूर्व सांसद प्रवीण निषाद तथा पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने किया था। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए पुल की स्वीकृति तो मिल गई, लेकिन निर्माण कार्य शिलान्यास के बाद ठप पड़ गया।
इस वर्ष किसी तरह कार्य प्रारंभ हुआ, मगर बीते तीन महीनों से फिर से कार्य बंद पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि पांच वर्षों से वादे सुन-सुनकर अब उनका सब्र टूट चुका है। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई करे और कार्य को शीघ्र पूरा कराए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में रंगीलाल ,बासदेव, झगरू, हरिओम गुप्ता, योगेन्द्र यादव, राज चौधरी, सुनील चौधरी, अभिनव जीत यादव, मोल्हू प्रसाद, राम बुझारत, नन्द लाल, गौरी देवी,झिनकान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।