फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The villagers found a deer in pain in the field and took it to the forest nursery

Sant Kabir Nagar News: खेत में तड़पता मिला बारहसिंघा ग्रामीणों ने वन नर्सरी पहुंचाया

Wed, 14 May 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The villagers found a deer in pain in the field and took it to the forest nursery
हरिहरपुर में मिले बारहसिंघा का इलाज करते हुए चिकित्सक
हरिहरपुर/धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट सोमवार की सुबह एक बारहसिंघा गंभीर रूप से घायल होकर खेत में तड़पता देख कुछ लोग बगल भट्ठे पर ले गए।
विज्ञापन

सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, सिर्फ वाचर पहुंचा था। कुछ देर बाद पशु अस्पताल से फार्मासिस्ट पहुंचे और उपचार शुरू कर दिया। वन विभाग का वाचर और ग्रामीणों ने ठेले पर लादकर उसे वन नर्सरी में पहुंचाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट खेत में सोमवार सुबह कुछ लोगों ने तड़पते हुए देखा। वहां पर बगल में स्थित भट्ठा स्वामी अलाउद्दीन खान के नेतृत्व में ग्रामीण गुलशन, अशफाक, मंगल, कमलेश, राजेश, संजय आदि पहुंचे। घायल बारहसिंघा को उठाकर भट्ठे पर लेकर पहुंचे। वनविभाग और पशुपालन विभाग को सूचना दिया। पशु अस्पताल के फार्मासिस्ट पारस नाथ यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारहसिंघा का उपचार शुरू कर दिया। वन विभाग का वाचर ग्रामीणों के सहयोग से ठेले पर लादकर नाथनगर वन विभाग की नर्सरी पहुंचाया गया। लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई जिम्मेदारी अधिकारी नहीं पहुंचा। पशु चिकित्सक ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed