फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The villagers demonstrated to get the culvert constructed.

Sant Kabir Nagar News: पुलिया बनवाने के लिए गांव वालों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Dec 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The villagers demonstrated to get the culvert constructed.
सिरसी, सेमरी मार्ग पर बनी पुलिया के मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते मदरिहा गांव के लोग-स्र
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के सिरसी से सेमरी जाने वाली सड़क पर मदरिहा गांव के पास बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से जानलेवा हो गई है। रविवार को गांव के लोग पुलिया पर खड़े होकर प्रदर्शन करके उसका मरम्मत कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीण रामप्रसाद, सुभावती, रामरती, कबूतरा देवी, रघुनंदन, रामकेश, अवधेश, प्रभावती, सोहरता, प्रेमलता आदि का कहना था कि सिरसी से सेमरी तक जाने वाला मार्ग तो जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। मदरिहा गांव के पास बनी पुलिया बीचोबीच टूट गई है। पुलिया के बीच में हुए होल में गिरकर राहगीर आए दिन घायल हो रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि करीब तीन माह से पुलिया में बने होले में केवल सरिया दिखाई दे रही है। इसका मरम्मत कराने की मांग को लेकर तीन बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका है। लेकिन जिम्मेदार इसके मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। पुलिया में हुआ होल कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकता है। गांव वालों ने प्रदर्शन के दौरान कहां की यदि 15 दिन के भीतर पुलिया की मरम्मत नहीं कराई जाती है तो इस मामले को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed