फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The village head of Tilja will go to Maharashtra for an exposure visit.

Sant Kabir Nagar News: एक्सपोजर विजिट के लिए महाराष्ट्र जाएंगे तिलजा के ग्राम प्रधान

Sat, 06 Dec 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The village head of Tilja will go to Maharashtra for an exposure visit.
सेमरियावां। ब्लॉक के ग्राम तिलजा के प्रधान मो. इनामुल्लाह कुरैशी को पंचायती राज विभाग की ओर से सरकारी खर्च पर पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए महाराष्ट्र भेजा जा रहा है। वह महाराष्ट्र की पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों व योजनाओं का अध्ययन करेंगे। 30 सदस्यीय दल छह दिसंबर को नौ बजे लखनऊ एयरपोर्ट से से महाराष्ट्र रवाना होगा।
विज्ञापन

यशवंतराव चवन एकेडमी ऑफ डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन (यशदा) पुणे, महाराष्ट्र से प्राप्त सहमति के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से 18 ग्राम प्रधान, दो पंचायत सचिव, दो पंचायत सहायक, एक ब्लाॅक प्रमुख, दो एडीओ पंचायत, एक बीडीओ, एक डीपीआरओ, उप निदेशक, जिला व राज्य स्तर के अधिकारी समेत 30 सदस्यीय दल का 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए महाराष्ट्र भेजा जा रहा है। इसमें अलीगढ़, बलरामपुर, बांदा बाराबंकी, चित्रकूट, हमीरपुर, गाजीपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, आगरा, झांसी, कानपुर देहात, औरैया, मिर्जापुर, संत रविदास नगर आदि जिलाें के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

एक्सपोजर विजिट के दौरान विकास कार्यो की जानकारी व अनुभव को सीख कर तिलजा गांव में लागू करने का प्रयास करेंगे। जिससे गांव का और बेहतर विकास हो सके। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व प्रमुख महमूद आलम चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महताब आलम लड्डू, शोएब नदवी, प्रधान अफजाल अहमद, मुनीरूलहसन चौधरी, एजाज मुनीर, हबीबुर्रहमान प्रधान, साजिद खान प्रधान, इरशाद सिद्दीकी, इसरार अहमद, प्रधान अब्दुल हकीम, मुनीर अहमद, जावेद अहमद, अबू बकर चौधरी, महफूज प्रधान आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed