{"_id":"652ccdd48a2ccc13fa05f3fd","slug":"the-victims-family-was-waiting-for-help-but-no-one-took-notice-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-4250-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मदद की आस लगाए बैठा पीड़ित परिवार, किसी ने नहीं ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मदद की आस लगाए बैठा पीड़ित परिवार, किसी ने नहीं ली सुध
Mon, 16 Oct 2023 11:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के कुशहरा गांव में राम प्रकाश की हत्या के बाद पीड़ित परिवार शासन-प्रशासन से मदद की आस लगाए है। आलम यह है कि घटना हुए पांच दिन बीत गए, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। परिवार के कमाऊ मुखिया की हत्या से परिवार तंगहाली में जीवन गुजारने को विवश है।
पांच दिन पूर्व कुशहरा गांव के राम प्रकाश की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दरही मार्ग पर स्थित पुलिया के ह्यूम पाइप को जेसीबी से खोदवा कर शव को बरामद किया था। हत्यारोपी गांव के सोनू मिश्रा को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। पीड़ित पत्नी उर्मिला की सिर्फ चार बेटियां हैं। भूमिहीन परिवार के पास न घर है और न ही राशन कार्ड है। परिवार का चूल्हा मुखिया राम प्रकाश की मजदूरी के सहारे जलता था। ग्रामीण कलक्ट्रेट तक धरना प्रदर्शन कर परिवार को आर्थिक मदद और बच्चों की निशुल्क शिक्षा आदि मुहैया कराने की सीएम को संबोधित मांग पत्र एडीएम को सौंपे थे। परिवार को उम्मीद है कि शासन-प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधि और समाज सेवी मदद में हाथ बढाएंगे, लेकिन अब तक पीड़ित परिवार की मदद में कोई आगे नहीं आया। पीड़ित पत्नी उर्मिला ने बताया कि पति की हत्या से उसका परिवार अनाथ हो गया। उसने शासन-प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधियों से मदद की उम्मीद जताई है। वहीं दूसरी तरफ गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद है।
इंसेट
पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दिलाए जाने की पूरी कोशिश की जाएगी। पीड़ित परिवार का राशन कार्ड बनवाया जाएगा। पीड़ित पत्नी को निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा जो भी सहायता दी जा सकती है, उसे दिलाने की पहल होगी। पीड़ित परिवार की मदद में प्रशासन में खड़ा मिलेगा। -महेंद्र सिंह तंवर,डीएम