फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The vehicle of development will increase from Ring Road

Sant Kabir Nagar News: रिंग रोड से बढ़ेगी विकास की गाड़ी, रोजगार के द्वार भी खुलेंगे

Thu, 06 Apr 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
The vehicle of development will increase from Ring Road
बदल रहा है कुशीनगर
विज्ञापन

करीब आठ किलोमीटर की एक सड़क पर जमीन अधिग्रहण का काम पूरा
पेड़ काटने का काम, हटाए जाएंगे तार-खंभे
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में आने वाले लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए रिंग रोड बनवाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इसके बन जाने से दुकान, ढाबे और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। इससे विकास को गति मिलेगी। रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। भारी वाहन शहर के बाहर से निकल जाएंगे। शहर में जाम नहीं लगेगा। इस रिंग रोड के एक हिस्से की सड़क के लिए बजट आ चुका है। उससे जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया है। पेड़ काटे जा रहे हैं तथा उसके बाद सड़क के किनारे स्थित तार-खंभे हटाए जाएंगे।
अन्य सड़कों के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। पूरी परियोजना करीब 98 करोड़ रुपये की है। पडरौना शहर के लिए जाम प्रमुख समस्या है। इससे लोगों को हर दिन जूझना पड़ता है। शहर के अंदर जाम से निजात दिलाने के लिए कोई निष्कर्ष न दिखने पर सदर विधायक की तरफ से रिंग रोड बनवाने की पहल शुरू कर दी गई थी। इसमें जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर स्थित सरस्वती चौक से निकलने वाली नहर से हरका होते हुए पडरौना में बीएमसीटी (बस्ती, मेहदावल, कप्तानगंज, तमकुही रोड़) मार्ग एनएच-730 तक 7.95 किलोमीटर सड़क के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। यह प्रोजेक्ट करीब 20 करोड़ रुपये का है। इसमें लगभग आठ करोड़ रुपये जमीन का मुआवजा दे दिया गया है। सड़क को चौड़ा करने के लिए मिट्टी कार्य कराने के अलावा पेड़ काटे जा रहे हैं। इसके अलावा तार-पोल भी हटाए जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

इसी तरह सरस्वती चौक से ही मिश्रौली में रामकोला रोड तक लगभग आठ किलोमीटर सड़क बनेगी। खड्डा से नेबुआ नौरंगिया, जटहां बाजार होते हुए पडरौना और बांसी से पडरौना तक सड़क बनाने का प्रस्ताव बनाकर पिछले महीने शासन को भेजा गया है। यह प्रस्ताव लगभग 98 करोड़ रुपये का है। ये सभी सड़कें बीएमसीटी मार्ग में ही मिलेंगी। इस तरह यदि इन सड़कों के प्रस्तावों को भी मंजूरी और बजट मिल गया तो शहर के बाहर एक रिंग रोड अस्तित्व में आ जाएगा। भारी वाहन शहर के बाहर से ही निकल जाएंगे, जिससे जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
150 किसानों से ली गई है जमीन पडरौना के बस रजिस्ट्रार अजय सिंह ने बताया कि सरस्वती चौक से हरका होते हुए बीएमसीटी मार्ग में जुड़ने वाली सड़क के लिए करीब 150 किसानों से जमीन अधिग्रहित की गई है। इसके अलावा सड़क में पड़ने वाली सरकारी जमीन भी इसके लिए स्थानांतरित हुई है। इस सड़क के लिए कुल 5.709 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने का शासन ने आदेश दिया था।

..
कोट
सदर विधायक की पहल पर शहर के बाहर रिंग रोड बनाने का प्रयास चल रहा है। सरस्वती चौक से हरका होते हुए पडरौना-कठकुइयां मार्ग तक आठ किलोमीटर सड़क के लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। उसका लगभग आठ करोड़ रुपये किसानों को मुआवजा दिया गया है। मिट्टी कार्य व पेड़ काटने का काम चल रहा है।

मृत्युंजय कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
..
कोट
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड बनवाने का प्रयास किया गया था। इसमें एक सड़क के लिए स्वीकृति मिल गई थी। उसका बजट आने के बाद काम भी चल रहा है। बाकी सड़कों का प्रस्ताव शासन में गया है। इस रिंग रोड के बन जाने से पडरौना विधानसभा क्षेत्र जाम से मुक्त हो जाएगा।
मनीष जायसवाल, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed