{"_id":"694c4b2b8ce9d4f70c03534b","slug":"the-usefulness-of-112-was-explained-in-a-street-play-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143334-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नुक्कड़ नाटक में समझाई 112 की उपयोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नुक्कड़ नाटक में समझाई 112 की उपयोगिता
Thu, 25 Dec 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
धनघटा में नुक्कड़ नाठक कर महिलाओं को जागरूक करती पुलिस-स्रोत पुलिस
धनघटा। धनघटा तहसील गेट के सामने बुधवार को नंबर एक सेवाएं अनेक के तहत 112 हेड ऑफिस लखनऊ के इंस्पेक्टर अमित कुमार शुक्ला के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक हुआ। इसके माध्यम से ग्रामीणों को टोल फ्री नंबर 112 की उपयोगिता समझाई गई।
कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से लोगों को समझाया कि 112 पर काॅल कर आम जनमानस छेड़छाड़, मारपीट, सड़क दुघर्टना आदि जैसी अन्य अनेक समस्याओं से निजात पाने के लिए त्वरित प्रशासनिक सहायता प्राप्त कर सकता है। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह समझाने की कोशिश की गई कि यह टोल फ्री नंबर हर समय उपलब्ध रहता है। कलाकारों ने लोगों को अपने गाढ़े समय में इस नंबर की सहायता लेने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को किट भी दिया गया। इस अवसर पर हेड ऑफिस 112 इंस्पेक्टर अमित कुमार शुक्ला के अतिरिक्त दुर्गेश कुमार यादव, इंस्पेक्टर धनघटा जय प्रकाश दुबे, इंस्पेक्टर राहुल सिंह यादव, एसआई राम दरस यादव, एसआई अनिल राय, एसआई तूफानी यादव, चालक अवनीत कुमार आदि मौजूद रहे।