{"_id":"6963f1f9eca5288c4f040c08","slug":"the-union-of-the-soul-and-the-supreme-being-is-not-possible-without-a-guru-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-144273-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गुरु के बिना नहीं हो सकता आत्मा-परमात्मा का मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गुरु के बिना नहीं हो सकता आत्मा-परमात्मा का मिलन
Mon, 12 Jan 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
बौरव्यास में प्रवचन करते कथा व्यास
धर्मसिंहवा। बौरव्यास में चल रहे श्री राम महायज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास मानस मर्मज्ञ हेमंत तिवारी ने अपने प्रवचन में कहा कि आत्मा और परमात्मा का मिलन गुरु बगैर असंभव है गुरु ज्ञान का प्रकाश और जीवन का आधार है।
कथा व्यास हेमंत तिवारी ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन जीवन के अंधकार को दूर कर सकता है।
कहा कि गुरु मात्र शिक्षा नहीं देते अपितु जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और उच्च आदर्शों का पालन करना भी सिखाते हैं। गुरु ईश्वर प्राप्ति का साधन होते हैं और उनके बिना मोक्ष प्राप्त करना संभव नहीं है। महायज्ञ के दौरान रात्रि बेला में रामलीला का मंचन प्रतिदिन किया जा रहा है। बशु साहनी, बृहस्पति पांडेय, हरिराम राय, सत्येंद्र उपाध्याय, जगरनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद