फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Umaria-Balampur road will be repaired at a cost of 19 lakh rupees.

Sant Kabir Nagar News: 19 लाख की लागत से होगी उमरिया-बालमपुर मार्ग की मरम्मत

Sun, 04 Jan 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The Umaria-Balampur road will be repaired at a cost of 19 lakh rupees.
बैरिहवा मार्ग इसी का होगा निर्माण-संवाद
धनघटा। अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त ग्रामीण क्षेत्र की दो सड़कों की दशा सुधारने वाली है। उमरिया बाजार मार्ग से कटकर बालमपुर होते हुए हैंसर तक जाने वाली सड़क की मरम्मत के साथ ही साथ बेरिहवा मार्ग की दशा सुधरेगी। इन सड़कों की मरम्मत से 50 गांवों से अधिक लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन


उमरिया बाजार मार्ग से कट कर बालमपुर होते हुए हैंसर बाजार तक जाने वाली करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क दो साल से क्षत्तिग्रस्त है। इससे राहगीरों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इस मार्ग से होकर कई स्कूलों के बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। बालमपुर, तुरकौलिया, ठठरा, उच्चवा गांव, चपरा पूर्वी, खाली पूरा समेत 30 गांवों के लोगों के लिए यह मुख्य मार्ग है। गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

ग्रामीण मुसाफिर, लक्ष्मी प्रसाद, शिवा राम, पडोही, राम सकल, केशव राजभर आदि का कहना था कि सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इस पर चलना मुश्किल हो गया था। इस सड़क की मरम्मत पर 19 लाख 18 हजार रुपये खर्च होने हैं। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मार्च तक इस सड़क पर वाहन फर्राटा भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह की हालत हैंसर बाजार से बैरियहवा तक जाने वाली 2 किलोमीटर लंबी सड़क की है। ग्रामीण लाल बहादुर, सूर्यभान, संत प्रसाद, राम आधार आदि का कहना है कि अधिक बरसात हो जाने के कारण यह सड़क करीब 4 वर्ष से क्षतिग्रस्त होकर आने जाने में समस्या पैदा कर रही थी। 10 लाख 58,000 की लागत से सड़क की मरम्मत हो जाएगी तो राह चलना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed