फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The track got a fracture, speed was slow

ट्रैक में मिला फ्रैक्चर,धीमी हुई रफ्तार

Fri, 04 Nov 2016 11:27 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 04 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The track got a fracture, speed was slow
फ्रैक्चर को ठीक करते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
मुंडेरवा और चुरेब रेलवे स्टेशन के बीच सरौली चहारुम गांव के पास शुक्रवार को डाउन ट्रैक (बस्ती से गोरखपुर) में फ्रैक्चर होने से अफरातफरी मच गई। ट्रैकमैन की सूचना पर पहुंची टीम ने ट्रैक को दुरुस्त किया। इस कारण गोरखपुर आ रही कुशीनगर एक्सप्रेस मुंडेरवा स्टेशन पर करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रैक मैन महेंद्र सिंह मगवा सुबह साढ़े सात बजे के करीब सरौली चहारुम गांव के पास पटरियाें को चेक कर रहे थे। इसी बची उन्हें डाउन ट्रैक में फ्रैक्चर दिखा। 
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना रेलपथ निरीक्षक बीके सिंह को दी। इसके बाद विभागीय कर्मी पहुंच गए, खामी को दुरुस्त किया गया। हालांकि रेलपथ निरीक्षक जागल प्लेट खुलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीपीआरओ संजय यादव ने  बताया कि डाउन ट्रैक में फ्रैक्चर हो गया था। टीम ने इसे दुरुस्त कर लिया। हालांकि एहतियात के तौर पर वहां से 30 किलोमीटर    प्रतिघंटे की स्पीड से इस ट्रैक से ट्रेनें चलाईं जा रहीं हैं। शनिवार को एक बार फिर दुरुस्त करने का कार्य होेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed