फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The town council administration instructed the contractor to lay soil along the drain.

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत प्रशासन ने ठेकेदार से नाला किनारे पटवाई मिट्टी

Tue, 06 Jan 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 06 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The town council administration instructed the contractor to lay soil along the drain.
गौरी राई वार्ड में नाला के पास भरी गई मिट्टी- संवाद
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 गौरी राई में नाला बनाने के बाद किनारे मिट्टी नहीं पाटने से हो रही समस्या के संबंध में खबर छपने के बाद नगर पंचायत प्रशासन धर्मसिंहवा हरकत में आ गया। सोमवार को संबंधित ठेकेदार को नाले के किनारे गड्ढे को समतल करने का निर्देश दिया। ठेकेदार ने गड्ढे में मिट्टी पटवाकर उसे समतल करा दिया।
विज्ञापन


नगर पंचायत धर्मसिंहवा के गौरी राई वार्ड में चार माह पूर्व नाला निर्माण का कार्य कराया गया था। जेसीबी से खुदाई के बाद नाला निर्माण कार्य तो किया गया पर नाला बनने के बाद कुछ स्थानों पर दोनों तरफ मिट्टी नहीं पाटी गई थी। इससे सड़क की पटरी टूट कर नाले में गिर रही थी। राहगीरों को दिक्कत हो रही थी। जलभराव की भी समस्या हो रही थी। स्थानीय लोगों ने समस्या पर जब आवाज उठाई तो शनिवार को नाला खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन गंभीर हुआ और अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा के निर्देश पर संबंधित ठेकेदार ने अधूरे पड़े मिट्टी पटाई का कार्य पूरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed