{"_id":"653c0127ddb6f4dc850bff06","slug":"the-toilet-built-in-primary-school-debri-is-in-bad-condition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4769-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक विद्यालय डेबरी में बना शौचालय बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक विद्यालय डेबरी में बना शौचालय बदहाल
Fri, 27 Oct 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के प्राथमिक विद्यालय डेबरी में बंद पड़ा शौचालय शासन प्रशासन के दावे को आईना दिखा रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाले 178 बच्चे खुले में शौच और लघु शंका के लिए जाने को विवश हैं। जबकि इस विद्यालय का कायाकल्प भी किया गया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम भवन, रीना देवी, सविता, प्रभु नाथ, गीता देवी, कविता देवी, अमरजीत, ममता आदि का कहना है कि वर्ष 2013-14 में विद्यालय में शौचालय का निर्माण किया गया और वर्ष 2017-18 में उसके मरम्मत के नाम पर एक लाख दस हजार रुपये ग्राम पंचायत के जरिए खर्च किया गया। 2020 आते-आते विद्यालय में बने शौचालय का टैंक भर गया। जिसके जाम होने के कारण इसका प्रयोग बच्चे नहीं कर पा रहे हैं। वर्ष 2021-22 में विद्यालय का कायाकल्प किया गया। कमरे में टायल्स लगाकर काम को पूर्ण कर दिया गया। बंद पड़े शौचालय की मरम्मत की मांग को लेकर करीब दो वर्ष से खंड विकास अधिकारी से लेकर एडीओ पंचायत तक को पत्र दिया जा रहा है। लेकिन शौचालय की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिसके कारण बच्चे खुले में शौच और लघु शंका करने को विवश हैं। इस संबंध में एडीओ पंचायत गजानन पाल का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।