फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The thieves stole the woman's mangalsutra

Sant Kabir Nagar News: उचक्कों ने महिला का मंगलसूत्र उड़ाया

Thu, 28 Aug 2025 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The thieves stole the woman's mangalsutra
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार को एक महिला के गले से उचक्के ने सोने का मंगलसूत्र उड़ा दिया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तेनुहारी दोयम गांव निवासी रिंकी दोपहर लगभग 12:30 बजे के करीब गांव से चुरेब बाजार किराने का सामान लेने गई थीं। सामान लेकर वह पैदल घर आ रही थीं। चुरेब के पास रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंचने पर सामने से आ रहे एक युवक ने उनका सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और पास में पहले से बाइक लेकर खड़े दूसरे साथी के साथ फरार हाे गया। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग पहुंच गए। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कांटे चौकी की पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed