फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The thief ran from the police station and found at home

थाने से भागा चोर, घर से पकड़ा गया

Fri, 21 Feb 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The thief ran from the police station and found at home
थाने से भागा चोर, घर से पकड़ा गया
विज्ञापन

धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली थाने से बृहस्पतिवार की देर शाम अंधेरे का फायदा उठाकर चोर पुलिस की हिरासत से भाग गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पूरी रात चोर को ढूंढती रही। 12 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस ने चोर को उसके घर कोतवाली क्षेत्र के बघौली से पकड़ लिया। उसके बाद राहत की सांस ली।

बुधवार की रात महुली क्षेत्र के टुंगपार चौराहे पर स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने के दौरान ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा था। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की थी। बाद में सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस टीम चोर को हिरासत में लेकर थाने चली गई थी। बृहस्पतिवार की देर शाम अंधेरे का लाभ उठाते हुए पुलिस की हिरासत से चोर भाग निकला। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों को हुई हड़कंप मच गया। चोर को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें दबिश देने में जुट गई। 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चोर को उसके घर से कोतवाली क्षेत्र के बघौली से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस राहत की सांस ली। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हिरासत में चोर चकमा देकर भाग गया था। जिसे पकड़ लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed