{"_id":"6a12153b70bd3a50450f6279","slug":"the-temperature-reached-42-degrees-celsius-and-there-were-also-severe-power-cuts-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151017-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, बिजली की भी हो रही बेतहाशा कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, बिजली की भी हो रही बेतहाशा कटौती
विज्ञापन
दुकानों से खरीदकर पानी पीते हैं यहां आने वाले लोग
मेंहदावल। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। घर से बाहर निकलने पर प्यास से उनका गला सूख रहा है, लेकिन मेंहदावल बस स्टैंड परिसर में लगा आरओ प्लांट लंबे समय से खराब पड़ा है। इसे ठीक करने में जिम्मेदारों की कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है। बस स्टैंड से यात्रा करने वाले यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता है।
मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित परिवहन निगम के बस स्टैंड पर वर्ष 2016-17 में तत्कालीन सांसद शरद त्रिपाठी के निधि से आरओ प्लांट लगाया गया था, जिस समय यहां आरओ प्लांट लगा था यहां से बस यात्रा करने वाले यात्रियों में काफी खुशी थी, लेकिन कुछ वर्षों बाद यह आरओ प्लांट देखरेख के अभाव में खराब हो गया।
यहां आने वाले यात्रियों को शुद्ध तथा ठंडा पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्यास बुझाने के लिए उन्हें दुकानों से पानी का बोतल क्रय करना पड़ रहा है। नगर निवासी प्रहलाद अग्रहरि ओम प्रकाश गुप्ता उमेश कुमार गुप्ता अखिलेश देवबंशी गणेश वर्मा अशोक गुप्ता संतोष वर्मा दीपू यादव आदि लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर आने वाले लोगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना न पड़े इसके लिए आरओ प्लांट स्थापित कराया गया था, जिस विभाग द्वारा यह आरओ प्लांट लगाया गया था उसने इसे दुरुस्त करने की पहल नहीं की।