{"_id":"67e981e19bb3b00b6c0ae4af","slug":"the-stream-of-kabirs-nirgun-bhakti-flowed-in-maghar-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130562-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मगहर में बही कबीर की निर्गुण भक्ति की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मगहर में बही कबीर की निर्गुण भक्ति की धारा
Sun, 30 Mar 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
संतकबीर अकादमी मगहर में आयोजित त्रिधारा भक्ति कार्यक्रम में शिक्षक और छात्रों को सम्मानित करते
मगहर। सतगुरु कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली कबीर चौरा परिसर में संत कबीर अकादमी के प्रेक्षागृह में शनिवार को संत कबीर अकादमी व संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महंत विचार दास के नेतृत्व में कबीर शोभायात्रा के साथ ही मुख्य अतिथि मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी व एडीएम जयप्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की। निर्गुण त्रिधारा उत्सव कार्यक्रम में महंत विचार दास के नेतृत्व में सर्व प्रथम कबीर शोभा यात्रा विद्यालय के बच्चों व संतों ने निकाली। कार्यक्रम के प्रथम दिन विद्यालय की छात्राओं द्वारा कविता और कबीर साहेब के भक्ति गीतों पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद वाराणसी से आए ताना-बाना ग्रुप के देवेंद्र दास, डाॅ. भागीरथी, कृष्णा गौरव द्वारा इकतारा डफली और गिटार वाद्य यंत्र के सहयोग से कबीर साहेब के निर्गुण भजन के तोहरा संग जाई भवरवा, जरा धीरे-धीरे गाड़ी हांको मेरे राम गाड़ी वाले और कबीर साहेब की सखियां प्रस्तुत की गई। मध्य प्रदेश के देवांश से आए प्रसार भारती गायक दयाराम सरोलिया ने निर्गुण भजन गुरू बिना कोई काम ना आवे कौड़ी कौड़ी माया जोड़ी प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों में गुरु के प्रति भक्ति भाव जागृत किया।
विज्ञापन
लखनऊ से आए दस्तक नाट्य के कलाकारों द्वारा इश्क मस्ताना का नाट्य मंचन को खूब वाहवाही मिली और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उक्त सभी कार्यक्रमों को उपस्थित लोगों ने खूब पसंद किया। मुख्य अतिथि विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि सदगुरू कबीर साहेब के विचारों को अंश मात्र अंगीकृत करने से मानव जीवन सुधर सकता है।
कार्यक्रम के अंत में कबीर अकादमी व संस्कृति विभाग निदेशक अतुल द्विवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन स्वीटी सिंह ने किया।
इस मौके पर निदेशक कबीर अकादमी अतुल द्विवेदी, प्रधानाचार्य रेनू अग्रहरि, ओमप्रकाश निर्भीक, गुलाम हुसैन, मुश्ताक खान, अरविंद दास, भानु प्रताप सिंह, डॉ हरि शरण शास्त्री, रामशरण दास, कल्पनाथ दास, अरविंद दास, गोविंद दास आदि मौजूद रहे।