फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The social audit team conducted on-site verification of the village.

Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट टीम ने गांव का किया स्थलीय सत्यापन

Tue, 11 Nov 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The social audit team conducted on-site verification of the village.
पौली के मझौरा में सोशल आडिट करती टीम मौजूद ग्रामीण-संवाद
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली की ग्राम पंचायत मझौरा, मुठही खुर्द, मकदूमपुर में सोमवार को सोशल ऑडिट टीम ने कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। इसके साथ ही पंचायत भवनों पर ग्रामीणों की खुली बैठक की।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन ग्राम पंचायतों में बैठक में विभिन्न परियोजनाओं पर जॉब कार्ड धारकों से संबंधित विषय पर सामाजिक अंकेक्षण किया गया। इस दौरान जाॅबकार्ड धारको में राम भजन, हरिराम, किशमती, शीला देवी, राधेश्याम सहित तमाम लोगों ने कहा कि कार्य स्थल पर प्राथमिक उपचार हेतु कीट सेट, छाया शेड, पानी पीने कि व्यवस्था नहीं रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि कोई नागरिक सूचना बोर्ड नहीं लगाया है, जिससे कार्य संबंधित जानकारी मिल सके। कहीं कोई वाल राइटिंग भी नहीं कराई गई है। सोशल ऑडिट टीम कोऑर्डिनेटर अखिलेश शर्मा, अर्चना मिश्रा, अब्दुल्लाह ने बताया कि गांव में कराए विकास कार्यों का स्थलीय व अभिलेखों की जांच के साथ सामाजिक अंकेक्षण किया गया। इसकी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इस मौके पर सचिव पिंटू यादव, अमरजीत, दीपू, उमेंद्र सिंह, अश्वनी गौतम, ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश यादव, दीना नाथ, घनश्याम, रामफेर विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed