फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Shrimad Bhagavat Katha begins with a Kalash Yatra.

Sant Kabir Nagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Wed, 08 Apr 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 08 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The Shrimad Bhagavat Katha begins with a Kalash Yatra.
फाजिलनगर। क्षेत्र के चैनपुर गांव में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। आयोजन स्थल से सुरेश प्रसाद गुप्त की अगुवाई में निकली कलश यात्रा विभिन्न गांव होते हुए खनुआ नदी घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा देवी स्थान के रास्ते पुनः आयोजन स्थल पहुंची। पूजन कर कलश काे भगवत मंडप में स्थापित कर श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा वाचक पंडित अजय शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सुनन से जन्म-जन्मातर के पाप धुल जाते हैं। भागवत कथा से ज्ञान, भक्ति व वैराग्य का उदय होता है। श्रीमद्भागवत पुराण श्रवण से अंधकार मय जीवन प्रकाशमय हो जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान आचार्य सत्यप्रकाश पांडेय, उपाचार्य अनुराग दूबे, सोविंद तुफानी, पवन शुक्ला, सुरेश प्रसाद गुप्त, आरती देवी, ब्रह्मानंद गुप्त, अभिषेक कुमार गुप्त, सुभावती, कमलावती, प्रियंका, सविता, कंचन वन्दना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed