{"_id":"69406f08e593c8b56008bbb1","slug":"the-semester-exams-of-siddharth-university-were-held-at-54-centers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142819-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 54 केंद्रों पर हुई सिद्धार्थ विवि की सेमेस्टर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 54 केंद्रों पर हुई सिद्धार्थ विवि की सेमेस्टर परीक्षा
Tue, 16 Dec 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा सोमवार को जिले के 54 केंद्रों पर आयोजित हुई। किसी केंद्र से नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं है। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र एचआरपीजी कॉलेज में जमा कराया गया।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए एचआरपीजी काॅलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। जिले में बने 54 परीक्षा केंद्रों पर 52 हजार परीक्षार्थी नामांकित हैं। सोमवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा 8:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से चार बजे तक हुई।
एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य व परीक्षा के नोडल प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को दो पालियों में परीक्षा हुई है। पहली पाली में बीए समाज शास्त्र और बीकाॅम की परीक्षा थी। द्वितीय पाली में बीसीए की परीक्षा थी। दोनों पालियों में कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। संवाद