फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Self Care Team distributed 'Kanyadaan' cheques.

Sant Kabir Nagar News: सेल्फ केयर टीम ने बांटे कन्यादान के चेक

Mon, 19 Oct 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The Self Care Team distributed 'Kanyadaan' cheques.
संतकबीरनगर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के निर्देशन में रविवार को खलीलाबाद बीआरसी पर कन्यादान चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला, मंडल एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छह शिक्षकों को 51-51 हजार रुपये के कन्यादान चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों को टीम के स्टीकर तथा सभी ब्लॉक संयोजकों को विचार क्रांति पत्रिका प्रदान की गई।
विज्ञापन

मंडल संयोजक मुरलीधर पांडेय ने ब्लॉक सदस्यों से अधिक से अधिक शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को टीम से जोड़ने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार ने मोबाइल एप के माध्यम से नए सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने नवनियुक्त ब्लॉक पदाधिकारियों को गूगल मीट के माध्यम से प्रशिक्षण देकर शेष शिक्षकों को टीम से जोड़ने की जानकारी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed