फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The scope of the city has increased, VIP culture is taking shape

Sant Kabir Nagar News: शहर का बढ़ा दायरा, वीआईपी कल्चर ले रहा शक्ल

Sun, 21 Jul 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Jul 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
The scope of the city has increased, VIP culture is taking shape
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। शहर के दायरे में आस-पास की 16 ग्राम पंचायतें शामिल होने के बाद आबादी 50 हजार से बढ़कर एक लाख के ऊपर पहुंच गई है। इसके साथ ही वीआईपी कल्चर भी बढ़ रहा है। होटलों की श्रृंखला, शाॅपिंग मॉल और सेफ सिटी के रूप में विकास हो रहा है। जाम से निजात के लिए भी पहल हुई है। जिससे शहर को खूबसूरत बनाने की उम्मीदें जग गई है।
विज्ञापन


शहर जहां पहले डेढ़ किलोमीटर के दायरे में सिमटा हुआ था, वहीं अब दायरा बढ़कर करीब चार किलोमीटर हो गया है। धनघटा मार्ग पर केरमुआ चौराहे तो मेंहदावल रोड पर बड़गों तक का क्षेत्र शहर में आ गया है। पूर्व में सड़कें सिंगल लेन की थी, जिसका चौड़ीकरण हो गया है। इसके साथ ही आस-पास की सड़कें भी चकाचक हो रही हैं। इसमें नेदुला चौराहे से नई तहसील तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। साथ ही शहर में कई रेस्टोरेंट खुल गए हैं। वाहनों के शो-रूम की भी भरमार हो गई है। लगातार शाॅपिंग माॅल खुल रहे हैं। साथ ही कई शाॅपिंग माॅल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही हाईवे से लेकर शहर में एक दर्जन से अधिक होटल खुल गए हैं। नए हाेटलों का निर्माण भी चल रहा है।
विज्ञापन

करीब चार साल पहले एक अक्तूबर 2020 को पालिका क्षेत्र के सीमा का विस्तार के बाद करीब 50 हजार की आबादी शहरी हो गई है। इन क्षेत्रों में अब खेतों में मकान दिख रहे हैं। पहले शहर में कुछ समय गुजारने के लिए पार्क की व्यवस्था नहीं थी। अब दो पार्क बनकर तैयार हो गए हैं, जबकि तीसरे पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है। एचआरपीजी कॉंलेज के पास ओपन जिम बनाया गया है। साथ ही लोगों ने भी कई जगहों पर खुद का जिम खोल लिया है। जहां सुबह और शाम लोग सेहत बनाने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के निवासी दिलीप कुमार, राजकुमार आदि ने कहा कि शहर की सूरत बदल रही है। सड़कें चौड़ी हुई है तो प्रकाश व्यवस्था में सुधार हुआ है। पार्क, शाॅपिंग माॅल, होटल आदि बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधिया रोशनी जगमगाया शहर
शहर में पहले मार्गाें पर सोडियम लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन अब इसके स्थान पर काॅमर्शियल लाइटें लग गई है। इस दुधिया रोशनी से शहर जगमगा रहा है। इसके अलावा करीब 16 स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें भी लगाई गईं हैं, जो आकर्षण का केंद्र है।
सेफ सिटी के तहत हो रहा कार्य
सेफ सिटी के तहत शहर के मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा का इंतजाम हो सके।


शहर के व्यवस्थित विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में शहर की तस्वीर बदली नजर आएंगी। शहर में जाम की समस्या न हो, इसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed