फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The same function was renamed pay twice

एक ही कार्य का नाम बदल कर दो बार लिया भुगतान

Sat, 23 Jul 2016 12:04 AM IST
वीरेंद्र यादव/sant kabir nagar 
वीरेंद्र यादव/sant kabir nagar  Updated Sat, 23 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The same function was renamed pay twice
भ्रष्टाचार
विकास खंड बेलहर कला के गंगौरा गांव में राज्य वित्त से कराए गए कार्य की शिकायत पर हुई जांच में 4,90,116 रुपये का घपला उजागर हुआ है। एक ही कार्य का नाम बदल कर दो बार भुगतान लिए जाने की बात भी जांच में सामने आई। जबकि माप पुस्तिका पूर्व सचिव द्वारा चार्ज में न देने की वजह से तीन सालों में मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों की जांच नहीं हो पाई। डीपीआरओ रामअग्रे सिंह ने पूर्व प्रधान और पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


 ग्राम प्रधान गंगौरा दिवाकर उपाध्याय ने डीएम और मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था। डीएम ने मामले की जांच डीपीआरओ रामअग्रे सिंह और जेई आरईडी की संयुक्त टीम से कराई। सात मई को जांच टीम मौके पर पहुंच कर गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच की। जांच टीम ने वर्ष 2015- 16 में राज्य वित्त योजना से भग्गल के घर से पिच रोड तक खड़ंजा कार्य का स्थलीय सत्यापन किया। कार्य का मिलान माप पुस्तिका तथा मौके  पर कराए गए कार्य से किया।
विज्ञापन


मूल्यांकन रिपोर्ट तथा माप पुस्तिका के रिपोर्ट से 24845 रुपये का कम काम होना पाया गया। वर्ष 2014-15 में राम आसरे यादव के घर के पास कूप मरम्मत कार्य का मूल्यांकन 7890 रुपये और राम आसरे चौधरी के घर के पास कूप मरम्मत का अनुमानित लागत 8173 रुपये है। जबकि विजय पाल के घर के पास कूप मरम्मत कार्य होना नहीं पाया गया। विजय पाल ने स्वयं कूप मरम्मत कराए जाने की जानकारी जांच टीम को दी। जबकि इंडिया मार्क टू हैंड पंप की मरम्मत कराया जाना मिला। जांच टीम ने इन कार्यो का मूल्यांकन रिपोर्ट ,माप पुस्तिका रिपोर्ट से मिलान किया तो  57984 रुपये का कम काम होना पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 में ही राज्य वित्त से चार कार्य कराया जाना दर्शाया गया था। जिसमें मनिराम पांडेय और वंशराज के घर के पास कूप मरम्मत कार्य में 87702 रुपये का कम काम मिला। जग्गल के खेत से जनक के खेत तक खड़ंजा मरम्मत कार्य की जांच में 117639 रुपये का कम कार्य पाया गया। वर्ष 2013 में गाड़ापोखर में रामशंकर के घर से गड्ढे तक नाली निर्माण कार्य में 67040 रुपये का कम काम होना मिला। वित्तीय वर्ष 2013-14 में राज्य वित्त योजना से कराए गए दो और कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। जांच में पाया गया कि उक्त कार्य को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जरिए समग्र गांव चयनित होने पर वित्तीय वर्ष 2014-15 और 15-16 में सीसीरोड निर्माण कराया गया था।

जिसका सत्यान कर पाना जांच टीम ने संभव नहीं बताया। डीपीआरओ रामअग्रे सिंह ने बताया कि जग्गल के घर से जनक के खेत तक फिर जग्गल के खेत से जनक के खेत तक खड़ंजा मरम्मत कार्य कराया जाना दिखाया गया है। एक ही कार्य का नाम बदल कर दो बार भुगतान लिया गया। 134906 रुपये का कम काम पाया गया। सभी परियोजनाआं पर जांच में 490116 रुपये का कम कार्य मिला। माप पुस्तिका पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी ने वर्तमान ग्राम पंचायत अधिकारी को जांच में नहीं देने की वजह से मनरेगा से कराए तीन सालों के कार्य की जांच नहीं हो पाई, जो अत्यंत आपत्तिजनक स्थिति है।


पूर्व प्रधान  जगनरायन और ग्राम पंचायत अधिकारी अब्दुल लतीफ को नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। समय से स्पष्टीकरण न मिलने अथवा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed