फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The rural secretariat without opening the 'shabby'

बिना उद्घाटन के ही ग्राम पंचायत सचिवालय हुए ‘जर्जर’

Sat, 06 Aug 2016 11:40 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Sat, 06 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The rural secretariat without opening the 'shabby'
बदहाल हो रहे ग्राम पंचायत सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला
 ग्रामीणों को भाग दौड़ से बचाने और उनके सभी कार्य गांव स्तर पर निपटाने के उद्देश्य से शासन ने हैंसर और पौली ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में दो वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत सचिवालय भवन का निर्माण कराया। लेकिन इन भवनों का उद्घाटन तक नहीं हुआ और भवन बदहाल होने लगे हैं। 
विज्ञापन


अभी मात्र दो वर्ष हुए कि क्षेत्र के दुलमपुर, मदरा, परसहर, घोरहट, जगदीशपुर, सिरसी समेत कई गांवों में ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कराया गया। एक भवन के निर्माण करीब 12 लाख रुपये खर्च हुए। भवन निर्माण गुणवत्ता विहीन होने और रखरखाव का अभाव ने दो वर्ष के भीतर ही सरकार की मंशा पर पानी फेर दिया। ग्रामीण जगदीश, सुरेंद्र, प्रभुनाथ, जगदेव, रामप्रसाद आदि का कहना है कि अभी ग्राम सचिवालय में ग्राम पंचायत का काम शुरू ही नही हुआ भवन ग्राम पंचायत को हस्तांरित ही नहीं हुआ कि उसके पहले ही सचिवालय जर्जर हो चुके हैं। 
विज्ञापन


जिससे सरकार द्वारा खर्च किए गए लाखों रुपये पानी में चले गए। गांव वालों का कहना है कि इतना ही नही दरवाजा, खिड़की तो लोग उठा ही ले गए। अब ईंट भी गायब हो जा रही है। बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय का कहना है कि कार्यदायी संस्था द्वारा भवन अभी हैंडओवर नहीं हुआ है जिसके कारण ग्राम पंचायत का कार्य उसमें नहीं हो    पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed