{"_id":"69922a970261dfec0300dc5d","slug":"the-route-was-changed-on-mahashivratri-and-large-vehicles-did-not-go-towards-tameshwarnath-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-146067-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महाशिवरात्रि पर बदला रहा रूट, तामेश्वरनाथ की तरफ नहीं गए बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महाशिवरात्रि पर बदला रहा रूट, तामेश्वरनाथ की तरफ नहीं गए बड़े वाहन
विज्ञापन
- आधी रात से पूर्व में बड़े वाहनों के आवागमन को कर दिया गया था प्रतिबंधित
- खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर बड़े वाहनों की रही नो-एंट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर महाशिवरात्रि को देखते हुए बड़े वाहनों की नो एंट्री रही। शनिवार को आधी रात से पूर्व ही बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। खलीलाबाद से धनघटा मार्ग पर आने-जाने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन को बदले हुए मार्ग से भेजा गया।
महाशिवरात्रि पर तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर तक श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिए कोई समस्या न हो, इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से पूर्व में ही सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। शनिवार आधी रात से पहले ही श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचने लगे। इसके साथ ही धनघटा मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया।
मैनसिर में बैरियर लगाकर धनघटा मार्ग पर बड़े वाहनों को रोक लगा दिया गया। इसके साथ तामेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर धनघटा खलीलाबाद मुख्यमार्ग से वाहनों के जाने पर रोक लगा दिया गया। पुलिस टीम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरियर पर मुस्तैद हो गई। पुलिस की तरफ से श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग की अलग से वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
टीएसआई परमहंस ने बताया कि धनघटा मार्ग पर मैनसिर से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया गया था। सभी प्रकार के बड़े वाहनों को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया गया।