फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The role of the surgeon and the anesthetist will be investigated

Sant Kabir Nagar News: सर्जन और बेहोशी के डाॅक्टर की भूमिका की होगी जांच

Wed, 25 Jun 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 25 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The role of the surgeon and the anesthetist will be investigated
पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे अजय चौधरी के परिजन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में कूल्हे का ऑपरेशन कराने आए युवक की मौत के मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम हड्डी रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के चिकित्सक की भूमिका की जांच करेगी।
विज्ञापन

इधर मृतक अजय चौधरी की पत्नी ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। दो चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को जिला अस्पताल में महुली क्षेत्र के कालीजगदीशपुर निवासी अजय चौधरी 38 वर्ष कूल्हे का ऑपरेशन कराने आए थे। ऑपरेशन के बाद वह वार्ड में गए तो कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात हंगामा किया और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके साथ ही ऑपरेशन के नाम पर 16 हजार रुपये भी लेने की बात कही। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बुधवार को अजय चौधरी की पत्नी शिवानी चौधरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहाकि उसके पति के कूल्हे के ऑपरेशन के नाम पर चिकित्सक ने 16 हजार रुपये ले लिया। लेकिन ऑपरेशन नहीं किया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इधर, सीएमओ ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए अपर सीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है और एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed