{"_id":"6836036bcf76be0f780720ba","slug":"the-road-leading-to-tameshwarnath-from-manjhariyan-and-dhanghata-is-damaged-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-133253-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मंझरियां और धनघटा से तामेश्वरनाथ आने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मंझरियां और धनघटा से तामेश्वरनाथ आने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त
Tue, 27 May 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 27 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
धनघटा मार्ग से मंदिर को जाने वाली मुख्य सड़क का यह है हाल
तामेश्वरनाथ जाने के लिए मात्र ऑटो और निजी वाहन ही सहारा है। यहां के लिए कोई बस सेवा नहीं है। वहीं मंझरिया से तामेश्वरनथ आने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। स्थिति तो यह है कि मुख्य मार्ग धनघटा से निकलकर मंदिर तक जाने वाली सड़क भी टूटी और संकरी है।
खलीलाबाद से तामेश्वनाथ जाने के लिए खलीलाबाद-धनघटा मार्ग होकर जाना पड़ता है। वहीं बस्ती से आने के लिए महुली और हरिहरपुर होकर आना पड़ता है। गोरखपुर से आने वाला कोई व्यक्ति सीधे तामेश्वरनाथ जाना चाहता है तो वह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 से होकर मंझरिया से कटका मार्ग होते हुए आता है। लेकिन यह मार्ग टूटा हुआ है।
गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के लोग मोलनापुर मार्ग से आते हैं। लेकिन इसकी दशा भी दयनीय है। इन सभी मार्गों से होकर आने के लिए केवल ऑटो व निजी वाहनों का ही सहारा है। धनघटा मार्ग से मंदिर को जाने वाली तकरीबन एक किलोमीटर लंबी सड़क भी टूटी हुई है। इस मार्ग पर कोई वाहन नहीं चलता है। निजी वाहन वाले सीधे मंदिर तक चले जाते हैं। जबकि दूर से आने वालों को पैदल ही यह दूरी तय करनी पड़ती है। संवाद