फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The road connecting the settlement to the district turned into a pit

Sant Kabir Nagar News: गड्ढे में तब्दील हुई बस्ती जनपद से जोड़ने वाली सड़क

Sun, 04 Aug 2024 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
The road connecting the settlement to the district turned into a pit
-पानी भरने से लोगों को होती है परेशानी, गिर जाते हैं राहगीर
विज्ञापन


हरिहरपुर। जिले को सुबखरी, भिनखिनी, बेलवाडाड़ी और जमुहट होते हुए बस्ती जनपद से जोड़ने वाली सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे राहगीरों और स्कूली वाहनों को गुजरने में काफी दिक्कत होती है। लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।


हरिहरपुर से सुबखरी होते हुए जमुहट के रास्ते बस्ती जाने वाली सड़क भटोलिया, सुबखरी और भिनखिनी के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के गड्ढे में पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क से रोजाना बाइक व साइकिल सवार सहित चार पहिया वाहन गुजरते हैं। रोजाना स्कूली वाहन भी इस सड़क से होकर गुजरते हैं। सुभाष त्रिपाठी, चंद्रमणि त्रिपाठी, अनिल कुमार, रामचेत ने बताया कि सड़क की स्थिति काफी जर्जर है।सड़क के गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को गहराई का अंदाजा नहीं लगता है। जिससे आए दिन दो पहिया वाहन चालक व साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed