फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The risk of floods will be less in the district

Sant Kabir Nagar News: जिले में कम रहेगा बाढ़ का खतरा

Tue, 02 Jun 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The risk of floods will be less in the district

विज्ञापन
धनघटा। सरयू नदी की धारा छह महीने से आंबेडकर नगर की सीमा में बह रही है। इससे संतकबीरनगर जिले का हिस्सा बेपानी हो रहा है। यही हाल बरसात के समय में रहा तो जिले पर आने वाली बाढ़ की आफत टल सकती है।
नदी की धारा जब बस्ती और संतकबीरनगर की सीमा में थी तो प्रतिवर्ष संतकबीरनगर जिले की धनघटा तहसील में तबाही मचती थी। बाढ़ के कारण 32 गांव पानी से चारों तरफ से घिर जाते थे या गांव में पानी घुस जाता था, जिससे लोगों को घरों से सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ता था।
विज्ञापन

धारा मोड़ने के लिए दो वर्षों तक नदी की खोदाई हुई, जिसका परिणाम अब देखने को मिल रहा है। नदी की धारा बदलने से नदी के तटवर्ती गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। लालचंद, पप्पू, गुलाब, रामदेव, सतबली आदि का कहना है कि इस वर्ष नदी में जिस तरह धारा को बदला है इस तरह कभी नहीं बदला था। अब उम्मीद है कि नदी इस वर्ष संतकबीरनगर की सीमा में न बहकर आजमगढ़-अंबेडकरनगर की सीमा में बहती रहेगी। यदि ऐसा हुआ तो संतकबीरनगर के लोगों को बाढ़ का दंश नहीं झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed