फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The report of rape was not registered

Sant Kabir Nagar News: थाने में दर्ज नहीं हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट तो एसपी से लगाई गुहार

Thu, 23 Feb 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 23 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
The report of rape was not registered
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दो दिन पहले बखिरा क्षेत्र में एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगा है। पीड़ित किशोरी के साथ परिजन ने बृहस्पतिवार को एसपी से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। एसपी ने केस दर्ज करने में बरती गई लापरवाही की जांच कराने का भी भरोसा दिया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी 21 फरवरी को दवा लेने जा रही थी। उसी दौरान आरोपी युवक उसकी बेटी को अपने घर के अंदर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी को मारापीटा। बेटी के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग आरोपी के घर के अंदर गए। लोगों ने आरोपी को आपत्तिजनक हाल में देखा।
विज्ञापन

लोग उसकी बेटी को बचा कर बाहर लाए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर पीड़ित किशोरी को लेकर परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़ित पिता ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और बखिरा पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करने में बरती गई लापरवाही की जांच कराई जाएगी। एसओ छोटेलाल ने बताया कि तहरीर सिर्फ दुष्कर्म के प्रयास की मिली थी। मामले की जैसे ही तहरीर मिली, वैसे ही जांच कर छेड़खानी, मारने-पीटने और पाक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया। बाद में इस मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। केस दर्ज करने में हीलाहवाली का आरोप गलत है। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed