फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The railway station is improving, potholed roads are increasing the problems.

Sant Kabir Nagar News: संवर रहा रेलवे स्टेशन, गड्ढाें में तब्दील सड़कें बढ़ा रहीं परेशानी

Tue, 03 Feb 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The railway station is improving, potholed roads are increasing the problems.
वि​धियानी से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग गड्ढो में तब्दील-संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुखद एहसास हो, लेकिन रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली दोनों तरफ की सड़कें बदहाल हैं। गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कें रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। लोगाें ने इन सड़कों के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को अटल अमृत योजना के तहत करीब 10 करोड़ की लागत से संवारा जा रहा है। स्टेशन पर जहां दो लिफ्ट बनाई गई है वहीं प्लेटफार्म नंबर दो का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगाई गई है।
विज्ञापन

पेयजल के लिए टोटियां लगाई गई है और मल्टी परपज हाल बनाया गया है। वर्तमान में तीन प्रवेश व निकास द्वार का भी निर्माण हो चुका है और वाहन पार्किंग के लिए भी व्यवस्था कर दी गई है। इससे स्टेशन की तस्वीर बदल गई है। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन जाने वाले विधियानी- तितौवा मार्ग की स्थित यह है कि यह गड्ढों में तब्दील हो गई है। जगह-जगह सड़क टूट गई है और गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए पालिका प्रशासन ने करीब चार करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसकी मंजूरी और बजट का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी तरफ त्रिपाठी मार्केट से होकर जाने वाले मार्ग की स्थिति भी बदतर है। यह मार्ग भी पूरी तरह से टूट गया है। जिसके कारण लोगों को आने- जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इस क्षेत्र के निवासी महेंद्र कुमार त्रिपाठी, विक्रम चौधरी आदि ने कहा कि रेलवे स्टेशन तो संवारा जा रहा है, लेकिन सड़कों की बदहाली के कारण समस्या बनी हुई है। इन लोगों ने कहा कि सड़कों का निर्माण कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को रेलवे स्टेशन आने-जाने में होने वाली दिक्कतें दूर हो सकें।

विधियानी से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग गड्ढो में तब्दील-संवाद

विधियानी से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग गड्ढो में तब्दील-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed