फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The program did not allow Owaisi

औवेसी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति 

Thu, 08 Sep 2016 11:27 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Thu, 08 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The program did not allow Owaisi
ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  सांसद असादुद्दीन औवेसी का आगामी 25 सितंबर को जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावा में एक जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है इसको लेकर दुधारा पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने के विरोध में गुरुवार को खलीलाबाद विधानसभा के प्रभारी हाजी तफसीर खान के नेतृत्व में लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया और कार्यक्रम कराए जाने की अनुमति दिये जाने की मांग की।
विज्ञापन


एमआईएम के  पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उन्हें अनुमति नहीं मिला तो 18 सितंबर से डीएम कार्यालय पर अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी से तफसीर खान, सभासद हकीकुल्लाह शाह, नवीद खां, मेराज खॉ,  सुहेल खां, गुफरान खॉ, महमूद खां, मजहर अली, समीर शेख, इमरान, साहिल  अंसारी आदि लोगो ने कहा है कि  लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है और जिला प्रशासन एमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष औवेसी के आगमन से क्यों घबरा रही है। उन्होंने मांग की है कि औवेसी के प्रोग्राम की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed