फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The procession of ninth Moharram was taken out with great peace and devotion

Sant Kabir Nagar News: नवीं मोहर्रम का जुलूस बहुत ही शांति और अकीदत के साथ निकला गया

Wed, 17 Jul 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The procession of ninth Moharram was taken out with great peace and devotion
मगहर। खलीलाबाद शहर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नवीं मोहर्रम के ताजिया का जुलूस बहुत ही शांति तथा अकीदत के साथ निकला। इस दौरान जुलूस के आगे युवक ढोल ताशे बजाते रहे। जगह-जगह मर्सिया भी पढ़ी गई। गतका, तलवार बाजी, लाठी आदि के हैरतअंगेज करतब जुलूस के आकर्षण का केंद्र रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम की नवीं ताजिया का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। यह जुलूस मंगलवार की देर रात शहर के अंसार टोला, माली टोला, बंजरिया आदि से निकाला गया। इसी तरह से मगहर के सूती मिल चौराहा और शेरपुर मोहल्ले स्थित चौक से एक साथ करीब साढ़े दस बजे रात्रि में निकला जो विभिन्न मुहल्लों से होता हुआ तकिया बाजार में पहुंचा। इस दौरान लोग मर्सिया पढ़ते रहे साथ ही या हुसैन-या हुसैन की आवाजें भी बुलंद करते रहे। विभिन अखाड़ों के लोग गतका, तलवारबाजी, लाठी आदि का हैरतअंगेज करतब दिखाते रहे। तकिया बाजार से पुनः अंजानशहीद मुहल्ला होते हुए ताजिये का जुलूस अपने जगह चौक पर फिर आकर देर रात खत्म हुआ। इस दौरान पायक बने लोग ताजियों को या हुसैन पुकारते हुए हवा देते रहे। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों कोडरी, अशरफाबाद, भरपुरवा, गड़सरपार, धौरहरा में भी नवीं मोहर्रम के ताजिये के जुलूस शांति पूर्वक निकाला गया।
विज्ञापन


इस मौके पर चौकी इंचार्ज राजीव सिंह, एसआई अशोक सिंह सुरक्षा की दृष्टि से सतत् नजर बनाए हुए थे।इनके सहयोग में सिराज खान, अब्दुन्नवी, चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, गुलाम हुसैन, पूर्व सभासद परवेज कौसर, खलील खान, सभासद अब्दुल कलाम, सभासद अमीरुद्दीन कादरी, सिबतैन मुस्तफा, अहमद आलम, मेंहदीहसन, दीवान मिथलेश मिश्र, दीवान प्रदीप सिंह आदि लोग पूरे समय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed