{"_id":"6712a90b88abae9aa8079b30","slug":"the-post-in-charge-was-blamed-for-being-a-link-officer-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-122465-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लिंक अधिकारी होने की वजह से चौकी प्रभारी पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लिंक अधिकारी होने की वजह से चौकी प्रभारी पर गिरी गाज
Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी अशोक दूबे को लिंक अधिकारी होने के वजह से उन पर गाज गिरी। केरमुआ गांव में शारदीय नवरात्र के सप्तमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी और सिपाही सस्पेंड कर दिए गए।
शारदीय नवरात्र में सप्तमी के दिन केरमुआ गांव में जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट और विवाद हुआ था। सूचना के बाद एसडीएम, सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर कैंप किए। मामले में देर रात पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 11 नामजद 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
एसपी के निर्देश पर मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सीओ की तरफ से भेजी गई। जिसके बाद चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ अशोक कुमार दूबे और सिपाही मनीष को मामले की गंभीरता को देखते हुए निलंबित कर दिया गया। विभागीय जानकारों की मानें तो केरमुआ गांव तितौवा चौकी क्षेत्र में आता है। वहां के चौकी प्रभारी एक माह प्रशिक्षण के लिए चले गए हैं। उनकी जगह लिंक अधिकारी तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी है। लिंक अधिकारी होने की वजह से एसपी की तरफ से कार्रवाई की गई।