{"_id":"637e6a793729380a52392a35","slug":"the-police-could-not-find-haseena-s-grave-even-on-the-second-day-khalilabad-news-gkp458502268","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दूसरे दिन भी हसीना के कब्र को पुलिस ढूंढ नहीं पाई, कानून के हाथ अब भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दूसरे दिन भी हसीना के कब्र को पुलिस ढूंढ नहीं पाई, कानून के हाथ अब भी खाली
Thu, 24 Nov 2022 03:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 03:02 PM IST
सार
नायब तहसीलदार ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियो को भेजेंगे। यह निर्णय लिया कि मृतका के पिता मुस्तकीम जो शव दफनाते समय मौजूद थे, उनके मुंबई से आने के बाद ही कब्र स्थल को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
नाथनगर के पुरानी बाजार कब्रिस्तान में विवाहिता की कब्र की तलाश में जुटे नायब तहसीलदार व चौकी प्र?
- फोटो : KHALILABAD
विस्तार
महुली क्षेत्र के नाथनगर पुरानी बाजार कब्रिस्तान में दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस पहुंची। पुलिस ने लाश के लिए कब्र की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। दफनाए गए स्थल को चिह्नित करने पहुंची पुलिस और मायका वालों के सामने स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
जिस कब्र को मायका पक्ष के लोग बेटी हसीना की होने की पुष्टि कर रहे थे, उसी कब्र को गांव के एक युवक ने अपने चाचा की होने का दावा ठोक दिया। इससे दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। लोगों को आक्रोशित होता देख मायके पक्ष के लोग मौके से खसक लिए।
गोरखपुर जिला के हरपुर बुदहट क्षेत्र के पचौरी गांव निवासी सैरुन्निशा की फरियाद पर डीएम प्रेम रंजन सिंह ने तहसील धनघटा प्रशासन को कब्र खुदवाकर हसीना खातून के शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को पुलिस के साथ नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय कब्रिस्तान स्थल पर पहुंचे, लेकिन कब्र की पहचान नहीं होने की वजह से बुधवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया होने की बात कहकर चले गए। बुधवार को चौकी प्रभारी मुखलिसपुर विवेकानद तिवारी पहुंचे। मृतका के मायका पक्ष से बातचीत कर बताई गई कब्र के पास गए। उसी दौरान स्थानीय लोग काफी संख्या में पहुंच गए।
विज्ञापन
नाथनगर के गौहर अली ने बताया कि जिस कब्र को हसीना की होने की बात कही जा रही है, वह सरासर गलत है। गौहर अली ने दावा किया कि चिह्नित कब्र उसके चाचा की है। नायब तहसीलदार ने लोगों से बातचीत कर समाधान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
नायब तहसीलदार ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियो को भेजेंगे। यह निर्णय लिया कि मृतका के पिता मुस्तकीम जो शव दफनाते समय मौजूद थे, उनके मुंबई से आने के बाद ही कब्र स्थल को चिह्नित किया जाएगा। मृतका के भाई इलियास का आरोप है कि उसने कब्र की पहचान की, लेकिन गांव के लोग आरोपियों को बचाने के लिए गोलबंद होकर मारपीट करने पर आमादा हो गए।