{"_id":"68e40319d2c78e480f058251","slug":"the-police-arrested-the-guru-who-had-absconded-with-the-student-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139424-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छात्रा को लेकर फरार गुरुजी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छात्रा को लेकर फरार गुरुजी को पुलिस ने दबोचा
Mon, 06 Oct 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
मेहदावल। मेहदावल थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अपनी पूर्व छात्रा के इश्क में इस कदर डूब गए कि उसे लेकर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर मेहदावल पुलिस सक्रिय हुई तो गुरु व शिष्या को गोंडा जनपद से पकड़कर थाने लाई। यह मामला थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ।
मेंहदावल थाना के उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक निजी विद्यालय में मेंहदावल कस्बे के 28 वर्षीय अमन अग्रवाल शिक्षक हैं। वह कस्बे में कोचिंग भी चलाते हैं। शिक्षक जिस विद्यालय में कार्यरत हैं, उसी विद्यालय में थानाक्षेत्र की ही एक युवती छात्रा थी। गुरु जी का उसके उपर दिल आ गया। गुरुजी उसके इश्क में इस कदर दीवाने हुए की छात्रा जब विद्यालय छोड़कर किसी अन्य विद्यालय में जाकर अध्ययन करने लगी तब भी गुरु जी की मोबाइल वार्ता चलती रही।
दो दिन पूर्व उक्त शिक्षक जहां छात्र अध्ययन कर रही थी वहां पहुंच गए और वहीं से उसे लेकर फरार हो गए। सूचना जब किशोरी के परिजनों को हुई तो लोक लाज की डर से पहले वह टाल-मटोल करते रहे। बाद में मुकामी पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए सूचना देकर प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे में गोंडा से शिक्षक तथा छात्रा को दबोच लिया और थाने ले आई। मामला शिक्षण कार्य से जुड़े शिक्षक को लेकर था।