फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The plight of Manjharia-Katka road will be removed, a budget of two crores approved

Sant Kabir Nagar News: मंझरिया-कटका मार्ग की बदहाली होगी दूर, दो करोड़ का बजट मंजूर

Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The plight of Manjharia-Katka road will be removed, a budget of two crores approved
मंझरिया कटका मार्ग की दूर होगी बदहाली होगा चौड़ीकरण
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर मंझरिया से कटका को जोड़ने वाली सड़क का बदहाली अब दूर हाेगी। इसके लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण पर 2.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग के बन जाने से धनघटा की ओर आना-जाना सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

मंझरिया-कोडरी-कटका मार्ग की कुल लंबाई करीब 10 किलोमीटर है। यह मार्ग पिछले पांच साल से बदहाली है। जिससे लाेगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। पिछले साल इस मार्ग को गड्ढा मुक्त कराया गया था, लेकिन बारिश में यह मार्ग जगह-जगह टूट गया है और गिट्टियां बिखरी पड़ी हंै। यह स्थिति तब है जबकि इस मार्ग से होकर बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। यह मार्ग आगे मोलनापुर मार्ग से जुड़ता है।
विज्ञापन

इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन हर बार केवल मरम्मत करके विभाग अपने कर्तव्यों की पूर्ति कर ली। अब शासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए 2.09 करोड़ रुपये स्वीकृत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed