फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The plan to renovate the seven ponds of the city could not be approved

Sant Kabir Nagar News: शहर के सात पोखरों के जीर्णोद्धार की योजना नहीं चढ़ सकी परवान

Thu, 19 Jun 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 19 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The plan to renovate the seven ponds of the city could not be approved
समय माता मंदिर परिसर ​स्थित पोखरा जिसकी नहीं हुई है सफाई 
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में स्थित सात पोखरों की जीर्णोद्धार की योजना अब तक परवान नहीं चढ़ सकी है, इसके लिए पालिका ने योजना तैयार कराई थी और बजट के लिए शासन से डिमांड भी भेजा था, लेकिन बजट न मिलने से वर्तमान में पोखरे उपेक्षित पड़े हैं। इसके साथ ही समय माता मंदिर पोखरे का निर्माण भी अधूरा पड़ा हुआ है। हालांकि पालिका प्रशासन ने इसके लिए चार करोड़ की जरूरत बताते हुए बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

शहर में पर्यटकों को लुभाने और पोखरों की दशा सुधारने के लिए पालिका प्रशासन ने शहर में सात पोखरों के जीर्णोद्धार पर सुंदरीकरण की योजना बनाई। इसमें मोहद्दीनपुर, स्टेशनपुरवा, विधियानी, मैलानी, गौसपुर, उस्का खुर्द, मौलाना आजाद, सरौली आदि शामिल हैं। इस योजना पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। लेकिन अब इस पर अमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इन पोखरों के चारों तरफ सीढि़यां बनाने के साथ ही पार्क, फौव्वारा, लोगों के बैठने के लिए बेंच, लाइटिंग, चबूतरा, इंटरलाॅकिंग आदि के कार्य कराए जाने हैं। अब तक इस योजना पर अमल न होने से लोगों की उम्मीदें टूटने लगी हैं। इन पोखरों का विकास हो जाए तो यह पर्यटक स्थल के रूप में लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed