{"_id":"69c6c0d95f1fc8767a05978d","slug":"the-plan-to-illuminate-with-commercial-lights-remains-incomplete-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148153-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: काॅमर्शियल लाइट से रोशन करने की योजना अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: काॅमर्शियल लाइट से रोशन करने की योजना अधूरी
विज्ञापन
समय माता मंदिर रोड पर जलता कामर्शियल लाइट। संवाद
संतकबीरनगर। शहर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए काॅमर्शियल लाइट की रोशनी से जगमग करने की योजना अधूरी रह गई है। इसके तहत मेंहदावल बाईपास से समय माता मंदिर तक ही डिवाइडर पर दूधिया लाइट लगाई गई है। इसके बाद बजट के अभाव में काम रोक दिया गया। तब से आधे से ज्यादा शहर को काॅमर्शियल लाइट का इंतजार है। स्थिति यह है कि आधा शहर टिमटिमाटी लाइटों के सहारे है।
खलीलाबाद शहर में काॅमर्शियल लाइटें लगाने का काम शुरू किया गया था। इसके तहत नगर पालिका परिषद ने तीन साल पहले डिवाइडर के बीच में काॅमर्शियल एरिया स्ट्रीट लगाने का कार्य शुरू किया करीब 45 लाख रुपये इसके लिए बजट उपलब्ध हुआ। इससे मेंहदावल बाईपास से समय माता मंदिर तक काॅमर्शियल एरिया स्ट्रीट लाइटें लगाई गई। इसके बाद बजट के अभाव में कार्य ठप हो गया।
इसका असर यह है कि शहर के आजाद चौक से मुखलिसपुर तिराहा होते हुए शुगर मिल चौराहा तक लोगों को दूधिया रोशनी का अब भी इंतजार है। यहां अब भी टिमटिमाती लाइटें ही लग सकी हैं। इससे शहरवासियों में निराशा दिख रही है। शहर निवासी उमेश कुमार वर्मा, दुर्गेश मौर्य आदि ने कहा कि जहां पर कॉमर्शियल लाइटें लगाई गई हैं, वहां दुधिया रोशनी से शहर जगमगा रहा है, लेकिन जहां पर नहीं लगी हैं, वहां पुराने ढर्रे पर ही लाइटें टिमटिमा रहीं हैं।
विज्ञापन
इन लोगाें ने कहा कि समूचे शहर में दूधिया लाइटें लगाए जाने की जरूरत है, ताकि शहर की खूबसूरती बढ़ सके।
000000000000000000
कहीं-कहीं एलईडी लाइट से चल रहा काम
शहर में दूधिया लाइटें लगाने के साथ ही बैंक चौराहा, मेंहदावल चौराहा, तितौवा रोड, डीघा, रेलवे स्टेशन, विधियानी मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। साथ ही महापुुरुषों की प्रतिमाओं पर भी लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन डिवाइडर पर दूधिया लाइटें न लगने से लोग निराश हैं। इसके साथ ही सीमा विस्तारित क्षेत्र में 1500 एलईडी लाइटें लगाई गई हैं।
0000000000000000000
शहर के मेंहदावल बाईपास चौराहे से समय माता मंदिर तक काॅमर्शियल लाइटें लगाई गई हैं। बजट की कमी के कारण शेष हिस्सों में कार्य नहीं हो पाया है। नए सिरे से इसके लिए बजट की डिमांड की जाएगी।
-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद