फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The plan to build gardens in municipal bodies is in cold storage, the dream of greenery is being shattered.

Sant Kabir Nagar News: नगर निकायों में उपवन बनाने की योजना ठंडे बस्ते में, टूट रहा हरियाली का सपना

Wed, 22 Apr 2026 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The plan to build gardens in municipal bodies is in cold storage, the dream of greenery is being shattered.
उपवन का मॉडल
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सभी नगर पंचायतों में उपवन बनाने की योजना अब भी ठंडे बस्ते में है। इससे हरियाली का सपना टूट रहा है। यह स्थिति तब है जब प्रशासन ने जमीन को चिह्नित कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। अभी तक शासन से इसे मंजूरी नहीं मिल सकी है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। उपवन बनने से लोगों को मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग ने करीब एक साल पहले पत्र भेजकर नगरीय क्षेत्रों में पार्क व ओपेन स्पेस के माध्यम से हरित क्षेत्र बढ़ाए जाने के लिए उपवन योजना शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में प्रशासन ने जिले के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद व सात नगर पंचायतों में उपवन योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इसमें नगर पंचायत हरिहरपुर, मगहर, धर्मसिंहवा, बखिरा, बेलहरकला, हैंसर बाजार-धनघटा व नगर पंचायत मेंहदावल शामिल हैं।
विज्ञापन

इस योजना के तहत नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के उस्का खुर्द में करीब एक करोड़ खर्च कर उपवन बनाया जाना है, जबकि अन्य नगर पंचायतों में प्रत्येक उपवन पर 50 लाख खर्च आने का अनुमान है। इसे पौधरोपण समिति के अनुमोदन के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब तक इसकी मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
उपवन योजना के लिए चिह्नित की गई जमीन
उपवन योजना के तहत खलीलाबाद में 1.21 हेक्टेयर, मगहर में 0.278 हेक्टेयर, हरिहरपुर में 0.405 हेक्टेयर, मेंहदावल में 0.214 हेक्टेयर, बखिरा में 1.134 हेक्टेयर, बेलहरकला में 0.911 हेक्टेयर, हैंसर बाजार- धनघटा में 0.758 हेक्टेयर व धर्मसिंहवा में 0.969 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। इस परियोजना से न सिर्फ शहर का पर्यावरण सुधरने की उम्मीद है, बल्कि मनोरंजन और बच्चों के खेलने के लिए उपचित स्थान मिलेगा। इस योजना के तहत उपवन में औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे।

00000000000000000000
शहर में उपवन बनाने के लिए स्थान चिह्नित करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बनने से हरियाली आएंगी और बच्चों को मनोरंजन के लिए उचित स्थान मिलेगा।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed