फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The plan to build Dhobhi Ghat could not come to fruition

Sant Kabir Nagar News: धोबी घाट बनाने की योजना नहीं चढ़ सकी परवान

Mon, 22 Jul 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The plan to build Dhobhi Ghat could not come to fruition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। शहर धोबी घाट बनाने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। जिसकी वजह से इस समाज के लोगों को मजबूरी में मशीन खरीदनी पड़ रही है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पिछले बोर्ड की बैठक में शहर के समय माता मंदिर स्थित पोखरे पर धोबी घाट बनाए जाने की योजना को पास किया गया। इसके तहत घाट पर धोबी समाज के लिए पाट बनाने के सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना था। लेकिन वर्तमान में समय माता मंदिर पोखरे का जीर्णोद्धार हो रहा है। जिससे यहां पहले से कपड़ा धुलने वाले धोबी समाज को वहां से हटना पड़ा है। ऐसे में कई लोगों को लाॅन्ड्री मशीन खरीदने को मजबूर हुए हैं। गरीब तबके के लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। समाज के रामजीत, सुरेंद्र आदि ने बताया कि धोबी घाट न होने से कपड़ा धुलने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


शहर में नए सिरे से धोबी घाट बनाने के लिए योजना तैयार की गई है। बरई टोला सहित विभिन्न पोखरों पर धोबी घाट बनाया जाना है। बरसात के मौसम के बाद कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed