{"_id":"582607c34f1c1b7304b387a7","slug":"the-people-descended-changing-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलने को बैंकों में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बदलने को बैंकों में उमड़े लोग
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक्सिस बैंक में रकम बदलने और जमा करने पहुंचे उपभोक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट प्रचलन से बंद होने का असर बाजार में दिखने लगा। हाल यह है कि शुक्रवार शाम तक एटीएम के शटर गिरे रहे। उधर, बैंकों में सुबह से ही लोग नोट बदलने और जमा करने वाले सुबह से ही बैंकों में जुटने लगे। जैसे बैंक खुलने का समय निकट आया बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैंक कर्मियों और पुलिस के पसीने छूट गए।
बडे़ नोट प्रचलन से बाहर होने का असर यह हुआ कि चाय, पान, गारमेंट्स, मेडिकल सहित अन्य दुकानों पर रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी करने पहुंच रहे ग्राहकों को छुट्टा न देने पर बैरंग वापस लौटा दिया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि छोटे नोट नहीं है और बड़े नोट बंद हो चुके हैं, ऐसे में ग्राहकों को सामान कैसे दें। ऐसी ही स्थिति पेट्रोल पंपों की भी है, कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हो गए है तो जहां खुले वहां भी दिनभर छुटा पैसे की मांग की जा ही है, जिसको लेकर दिनभर नोकझोंक होती रही।
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर सुबह नौ बजे से ही नोट जमा करने व बदलने के लिए लंबी लाइन लग गई थी। भीड़ के कारण बैंक के बगल की गैलरी में लाइन लगवानी पड़ी। शाम तक लोगोें की भीड़ बैंक पर जमी रही। बैंक के सहायक प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि नए नोट अभी नहीं आए हैं, जिसके कारण थोड़ी दिक्कत है। रविवार को नए नोट आने की संभावना है, इसके बाद समस्या थोड़ी कम हो जाएगी। शुक्रवार को 650 लोगों ने करीब 30 लाख का नोट बदला है, जबकि 250 लोगों ने करीब 15 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा कराया है।
विज्ञापन
एक्सिस बैंक पर बाहर लग लाइन लगी रही। लोगों में नोट बदलने व जमा करने की होड़ लगी रही।
ओरियंटल बैंक की शाखा पर भीड़ इस कदर हो गई कि एक बार बैंक के गेट पर ताला लगा दिया गया, जबकि भीड़ थोड़ी कम हुई तो फिर नोट बदलने व जमा करने का सिलसिला शुरू हुआ। मुख्य डाकघर पर नोट बदलने का काम शुक्रवार को भी नहीं हुआ, यहां सिर्फ नोट जमा कराएं गए। वहीं एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक विश्वजीत राय ने बताया कि उनके एक करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।