{"_id":"64ecdb816e6504e041083604","slug":"the-pagoda-echoed-with-the-shouts-of-har-har-mahadev-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-2174-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय
Mon, 28 Aug 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
भंगेश्वरनाथ शिवमंदिर में जलाभिषेक कर रहे श्रद्धालु। संवाद
-अंतिम सोमवार को उमड़े श्रद्धालु, शिव का जलाभिषेक किया
-सरयू नहर से जल भरकर देर रात से ही लाइन में लग गए श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। तामेश्वरनाथ धाम में सावन के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने फूल, बेलपत्र आदि चढ़ाकर शिव की आराधना की। इस दौरान परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
सावन के अंतिम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने शिव की पूजा आराधना की। कांवड़ियों का जत्था रविवार की रात सरयू नदी से जल लेकर तामेश्वार धाम पहुंचा। रात 12 बजे के बाद से शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के मद्देनजर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मंदिर परिसर सीसीटीवी की निगरानी में रहा।
पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि सावन का अंतिम सोमवार होने की वजह से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मशंकर भारती, शशांक भारती, शक्ति दत्त भारती, रोहित भारती ने बताया कि सावन और पुरुषोत्तम मास मिलाकर कुल दो महीने तक धाम में शिव की पूजा आराधना चलती रही। लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिसर में लगे मेले का भी लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
000
श्रद्धालुओ ने भंगेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
बखिरा। बिडहरघाट स्थित सरयू नदी का पवित्र जल भरकर सावन माह के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों ने बाबा भंगेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। कावड़ियों ने 65 किमी लंबी यात्रा पूरा की। इस दौरान जगह-जगह कांवड़ियों के लिए जलपान, भोजन व पानी का प्रबंध किया गया था। समूचा क्षेत्र बोल बम के नारे से गूंजायमान रहा।
मंटू, बिहारी, नीरज, रामलखन आदि कावड़ियों ने बताया कि रविवार की भोर में बिडहर घाट स्थित सरयू नदी का पवित्र जल लेकर बखिरा स्थित भंगेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पैदल ही चल दिए। रात्रि विश्राम के लिए शिव मंदिर कोपिया में श्रद्धालुओं ने व्यवस्था की थी। सोमवार को भोर होते ही सैकड़ों की संख्या में बोल बम के नारे लगाते हुए कांवड़ियों ने बखिरा कस्बे का भ्रमण करते हुए भंगेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाया।