फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The outcry for fertilizer is not stopping, long queues are seen at the committees

Sant Kabir Nagar News: नहीं थम रहा खाद के लिए हाहाकार, समितियों पर लग रही लंबी कतार

Sun, 24 Nov 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
The outcry for fertilizer is not stopping, long queues are seen at the committees
संतकबीरनगर/बेलहर। किसानों को बोवाई के समय में खाद की किल्लत बनी हुई है। किसान समितियों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। सांथा के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर खाद न मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। साथ ही अन्य समितियों पर खाद न होने से किसान लौट जा रहे हैं। किसानों के सामने खाद की समस्या उत्पन्न हो रही है। सांथा स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर डीएपी का वितरण सचिव द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिए किसान सुबह पांच बजे से कतार में लगे थे। इस दौरान किसान अवधेश राय, चीनी, पलट, रामकेवल, अनुरुद्ध मिश्र, सोनू यादव, पंकज मिश्र, सतीश तिवारी आदि ने आरोप लगाया कि इस समय गेहूं की बोवाई चल रही है।
विज्ञापन

किसान खाद के लिए परेशान हैं। सुबह से लाइन लगाए हैं लेकिन सचिव द्वारा अपने चहेतों और अधिक दाम लेकर दूसरों को खाद दिया जा रहा है।
किसानों के सामने बुआई का संकट पैदा हो गया है। इस संबंध में प्रभारी सचिव विनोद कुमार यादव ने बताया कि दो से तीन घंटे मशीन चली है। खाद्य वितरण किया गया है, लेकिन मशीन बंद हो गया। बिजली न रहने के कारण खाद वितरण नहीं हो पाया। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed